{110+} Best Bholenath Shayari in Hindi | भोलेनाथ शायरी हिंदी में

Bholenath Shayari in Hindi : भोलेनाथ, जिन्हें महादेव या महाकाल के नाम से भी जाना जाता है, केवल एक देवता नहीं हैं—वे आस्था, शक्ति और करुणा के प्रतीक हैं। उनकी भक्ति में डूबी शायरी न सिर्फ दिल को सुकून देती है, बल्कि जीवन के हर संघर्ष में साहस और ऊर्जा भर देती है।

Bholenath Shayari एक माध्यम है, जिससे भक्त अपने प्रेम, समर्पण और आस्था को शब्दों के जरिए प्रकट करते हैं। चाहे जीवन में कठिनाइयाँ हों या आत्मिक शांति की तलाश, शिव शायरी हर स्थिति में हमारे अंदर की शक्ति को जगाने का काम करती है।

अगर आप भोलेनाथ की महिमा को महसूस करना चाहते हैं, तो ये शायरी आपके हृदय को छू जाएगी और आत्मा को शांत कर देगी।

यह भी पढ़ें –

Bholenath Shayari 2 Line 

Bholenath Shayari
Bholenath Shayari

महाकाल नाम की चाबी ऐसी जो हर ताले को खोले
काम बनेंगें उसके सारे जो जय श्री महाकाल बोले !

चल रही हूँ धूप में तो महाकाल तेरी छाया है
शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है !

माफ करना महाकाल,
कुछ लोगो को बक्शा नहीं जाएगा…!!!

बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है
आपके चरणों में रहना, आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है !

मैं तो बस एक हूं फकीर
मेरे महादेव ने बदली मेरी तकदीर !

महाकाल ब्रह्मांड की सबसे बड़ी शक्ति है
उनके भक्त कमजोर नहीं हो सकते…!!!

चिंता नहीं है काल की…
बस कृपा बनी रहे महाकाल की !

ना दौलत चाहिए, ना शोहरत चाहिए
मेरी जिंदगी में सिर्फ महाकाल की कृपा चाहिए !

आप बस साथ रहना महादेव,
रोती आंखों से भी मुस्कुरा लेंगे हम…!!!

थोड़ा हाथ पकड़ कर साथ दे दो ना बाबा,
यहां आपके अलावा कोई नहीं है साथ देने वाला…!!!

Bholenath Attitude Shayari in Hindi 

ना जीने की ख़ुशी, ना मौत का ग़म
जब तक है दम, महादेव के भक्त हम !

जहाँ पर आकर लोगों की नवाबी ख़त्म हो जाती है,
वहीं से महाकाल के दीवानों की बादशाही शुरू होती है..!

गरज उठे गगन सारा, समंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे महाकाल का नारा !

गांजे में गंगा बसी, चीलम में चार धाम
कंकर में शंकर बसे और जग में महाकाल !

जो समय की चाल है, अपने भक्तों की ढाल है,
पल में बदल दे सृष्टि को – वो महाकाल है।

वह अकेले ही पूरी दुनिया में मुर्दे की भस्म से नहाते हैं,
ऐसे ही नहीं वो कालों के काल – महाकाल कहलाते हैं।

यारों, फना होने की इजाजत ली नहीं जाती
ये महादेव की मोहब्बत है – पूछ के की नहीं जाती !

लोग सारे देवताओं को “देव” बोलते हैं,
पर मेरे गुरुदेव को “महादेव” बोलते हैं।

यारों, फना होने की इजाजत ली नहीं जाती
ये महादेव की मोहब्बत है – पूछ के की नहीं जाती..!

Ujjain Bholenath Shayari 

शुरुआत से समय के अंत तक
एक महाकाल आप ही हैं जो साथ रहते हैं…!!

बहुत मतलबी लोग मिले हैं जीवन में,
पर मुझे मेरे महाकाल पर विश्वास है।

तेरी दया से घर मेरा धाम बन गया,
मैंने जब भी सर झुकाए, मेरा काम बन गया…!!!

काल का भी उस पर क्या आघात हो,
जिस बंदे पर महाकाल का हाथ हो।

साज़िश में शामिल तो सारा जहाँ था,
पर मुझे विश्वास सिर्फ मेरे महादेव पर था।

देख कर भूल जाता हूँ सारे दर्द,
मेरे महादेव के दर्शन का यही कमाल है।

बड़ी बरकत है महाकाल तेरी भक्ति में,
जब से की है, कोई दुःख-दर्द ही नहीं होता !!

झुकता नहीं शिव भक्त किसी के आगे,
वो काल भी क्या करेगा महाकाल के आगे।

लोगों से तो मैं सारी तकलीफें छुपाता हूँ,
एक महादेव ही हैं, जिन्हें सब कुछ बताता हूँ।

इस मतलबी दुनिया में कौन हमारा है?
अब हमें तो बस मेरे महादेव का ही सहारा है !

Baba Bholenath Shayari in Hindi

महाकाल की शरण में जो भी भक्त आते हैं,
उनके सारे दुःख-दर्द मिट जाते हैं !

बदला है हर शख्स हमसे इस जहान में,
इसलिए आ गए हम भोले के दरबार में..!!

बाबा तेरे पैरों का आसरा ले लिया,
अब तो मुझ पर कृपा कर दो !

जानें कितने लोग मिले इस दुनिया के मेले में,
पर तू ही याद आया मुझ अकेले में…!!!

खुल चुका है नेत्र तीसरा शिव शंभू त्रिकाल का,
इस कलयुग में वही बचेगा जो भक्त हो महाकाल का।

झुकता नहीं शिव भक्त किसी के आगे,
वो काल भी क्या करेगा महाकाल के आगे !

बाबा महाकाल के भक्त हैं, हर हाल में मस्त हैं,
ज़िंदगी एक धुँआ है, इसलिए हम चिलम में मस्त हैं !

मैं भी पागल, तू भी पागल, पागल ये संसार,
दौलत-शोहरत झूठी सारी, सच्चा महाकाल दरबार !

ज़िंदगी की एक ही कहानी है –
आज नहीं तो कल महाकाल की भक्ति पानी है !

भागना मत मौत से, एक एहसान चढ़ा देगी,
जीवन के बाद मृत्यु तुझे महादेव से मिला देगी।

Bholenath Shayari Love

मैनें तेरा नाम लेके ही सारे काम किये हैं महाकाल,
और लोग समझते हैं कि बन्दा किस्मत वाला है !!

क्या खाक मजा है जीने में,
जब तक महादेव न बसे सीने में !

महादेव, तुझसे इतना प्यार है कि —
मेरी खुशियों का हर दिन एक सोमवार है !

मेरी दुनिया है तुझमें कहीं महाकाल,
तेरे बिना तो मैं कुछ भी नहीं महाकाल !!

बाबा मेरी दुनिया की बस इतनी सी कहानी है,
आपके चरणों में रहना, आपकी मेरे ऊपर मेहरबानी है !!

चल रहा हूँ धूप में तो महाकाल तेरी छाया है,
शरण है तेरी सच्ची, बाकी तो सब मोह माया है !!

बाबा महाकाल के भक्त हैं, हर हाल में मस्त हैं,
ज़िंदगी एक धुँआ है — हम चिलम में मस्त हैं !!

दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूँ मैं,
इसलिए महादेव के नशे में चूर रहता हूँ मैं !

तिलक धारी सब पे भारी,
जय श्री महाकाल — पहचान हमारी !

भोले की भक्ति में लीन रहता हूँ,
पी के भांग मैं नींद में रहता हूँ !

दो शब्द का मेरा संसार —
जय महाकाल, जय महाकाल!

कट जाएंगे सारे संकट इनकी शरण में,
बैठ कर तो देखो मेरे महाकाल के श्री चरणों में !!

Jai Bholenath Shayari in Hindi 

सारा ब्रह्मांड झुकता है जिसके शरण में,
मेरा प्रणाम है उन महाकाल के चरण में !

ना बादशाह बनना है, न मशहूर होना है,
मुझे बस महाकाल तेरे इश्क़ में चूर-चूर होना है !!

करोडों पर भारी एक भस्मधारी,
आपके इशारे से चलती ये दुनिया सारी !

जब ज़माना मुश्किल में डाल देता है,
तब मेरा भोला हज़ारों रास्ते निकाल देता है !

आँधियों में भी जहाँ जलता हुआ चिराग़ मिल जाएगा,
उस चिराग़ से पूछना — महाकाल का पता मिल जाएगा !!

कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होए,
तीन लोक नौ खंड में महाकाल से बड़ा ना कोए !!

कई देवता हैं इस दुनिया में, सबके रूप सुहाने हैं,
उज्जैन में जो सज के बैठे — हम तो उनके दीवाने हैं !

चिंता नहीं है काल की,
बस कृपा बनी रहे मेरे महाकाल की !!

सारा संसार मेरे लिए खिलौना है,
महादेव का नाम ही मेरे लिए सोना है !

अपनी तो बस इतनी सी कहानी है,
बालक हैं हम उसके, जिसकी दुनिया दीवानी है !!

Bholenath Ki Shayari 

जो समय की चाल है, अपने भक्तों की ढाल है,
पल में बदल दे सृष्टि को — वो महाकाल है !!

जो सुकून नहीं पूरे संसार में,
वह सुकून है मेरे महाकाल के दरबार में !!

खौफ फैला देना नाम का, कोई पूछे तो कह देना —
भक्त लौट आया है महाकाल का !!

सबका होगा बेड़ा पार अगर,
महाकाल की भक्ति में डूबेगा यह संसार !!

महाकाल, शांति में रखना मुझे —
शोर पसंद नहीं, अपना ही रखना मुझे — कोई और पसंद नहीं !!

क्या है काल का जाल,
जब साथ दे रहे हो महाकाल…!!!

तेरी दया से घर मेरा धाम बन गया,
मैंने जब भी सर झुकाए — मेरा काम बन गया…!!!

नजर आता है तेरा मंदिर, वहीं रुक जाता हूँ,
कर लेता हूँ आँखें बंद — वहीं झुक जाता हूँ…!!!

छोटा सा नाम है मेरे शिव का,
अगर जपने लगो तो बड़े-बड़े काम हो जाते हैं…!!!

जो कुछ भी खोया, वो मेरी नादानी थी,
और जो कुछ भी पाया, वो तेरी मेहरबानी थी…!!!

Bholenath Bhakt Shayari 

सारा संसार झुकता है जिनकी शरण में,
मेरा प्रणाम है उस महादेव के चरण में।

खुद को अर्पण कर दिया तेरी कश्ती में,
मैं मग्न रहता हूं महाकाल की भक्ति में।

गरीब को दिया गया दान और जुबान से निकला
महादेव का नाम कभी व्यर्थ नहीं जाता।

महादेव, मुझे रखना सदा अपने चरणों के पास,
आपके सिवा कोई नहीं है मेरे साथ…!!

महाकाल के दर पर क्षमा मांगने पर,
महादेव कभी नहीं पूछते कि गलती क्यों की थी…!!

भेड़ियों की बढ़ी तादाद से “शेर” डरा नहीं करते,
और महादेव के दीवाने किसी से डरा नहीं करते।

दिखावे की मोहब्बत से दूर रहता हूँ,
इसलिये मैं महाकाल के नशे में चूर रहता हूँ।

सुगंध आ रही है कहीं से गांजे और भांग की,
शायद दरवाजा खुला रह गया है ‘मेरे महादेव’ के दरबार का।

जो हमेशा जिक्र महादेव का करते हैं,
फिक्र उनकी सदैव महादेव ही करते हैं।

कैसे कह दूँ कि मेरी हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब जब भी रोया, मेरे भोलेनाथ को खबर हो गई…।

Bholenath Ki Diwani Shayari 

हैसियत मेरी छोटी है, पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊँ — क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है।

रूठी थी किस्मत मेरी भी, अब मेहरबान हो गई,
महादेव का नाम लेने से ही मेरी पहचान हो गई !

लकीरों पर नहीं मुझे मेरे हाथों की ही,
बल्कि हाथ की लकीरों को बनाने वाले महादेव पर भरोसा है !!

मन उदास हो तो एक काम किया करो,
भीड़ से हटकर महादेव का नाम लिया करो।

सब्र करना, दिल को थाम लेना तुम,
वो सब संभाल लेगा, महादेव का नाम लेना तुम।

ना वो कलम रखते हैं, न वो किताब रखते हैं,
फिर भी मेरे महादेव, पूरी दुनिया का हिसाब रखते हैं।

ये कैसी घटा छाई है, हवा में नई सुर्खी आई है,
फैली है जो सुगंध हवा में — जरूर महादेव ने चिलम लगाई है !

कोई कहे शिवशंभू और शंकर, कोई कहे कैलाशपति,
कोई कहे भूतनाथ — मैं तो कहूं, सबकी सुनो बाबा भोलेनाथ !

जिनके रोम-रोम में शिव हैं, वही विष पिया करते हैं,
ज़माना उन्हें क्या जलाएगा, जो श्रृंगार ही अंगार से किया करते हैं !!

शिव की महिमा असीम है, महाकाल की भक्ति अनमोल,
उज्जैन के इस पावन स्थान पर मिलता है हर दिल को हलक से फूल।

निष्कर्ष

महाकाल शायरी केवल अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि भक्ति और भावनाओं का गहराई से जुड़ा हुआ स्वरूप है। यह शायरी हमें महादेव की महिमा को महसूस करने, जीवन की कठिनाइयों में आशा का प्रकाश ढूंढने और आत्मा को शांति देने का मार्ग दिखाती है।

जब भी जीवन में अंधकार छा जाए या मन डगमगाए — महाकाल की ये पंक्तियाँ हमें संबल देती हैं, और ये याद दिलाती हैं कि हम अकेले नहीं हैं; स्वयं शिव हमारे साथ हैं।

इन शायरी में छुपी शक्ति न सिर्फ आत्मबल को जाग्रत करती है, बल्कि हमें जीवन के हर मोड़ पर साहस, श्रद्धा और विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

🙏 यदि आपको ये शायरी प्रेरणादायक और सुकून देने वाली लगी हो, तो इन्हें अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें — ताकि महादेव की कृपा और यह सकारात्मक ऊर्जा औरों तक भी पहुँच सके।

हर हर महादेव! 🔱

 

Leave a Comment

WhatsApp Follow WhatsApp